1.
पापा-बेटा, क्या तुमने गिनती सीख ली है?
पप्पू-हां पापा,
पिता-बताओ, 10 के बाद क्या आता है?
पप्पू-गुलाम, बेगम, बादशाह और एक्का
फिर...पप्पू की जमकर हुई कुटाई...
2.
हॉस्पिटल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में पप्पू बोला...
पप्पू-आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली-चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो केवल किडनी चुराई है।
3.
प्लम्बर: सर, नल ठीक हो गया
लेबर चार्ज 800 रुपये
इंजीनियर: अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
प्लम्बर: सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
4.
लहरों के साथ तो सभी चलते हैं..
लेकिन लहरों के विपरीत
चलने वाला ही महान बनता है"
.
..
यही बात मैंने ट्रैफिक पुलिस को समझायी
उसने फिर भी चालान काट दिया।
5.
डॉक्टर- बच्चे को ......
            पानी पिलाने से पहले 
            उसे उबाल लें! . . . . .
 संता- डॉक्टर साहब, 
          उबालने से बच्चा मर तो 
          नहीं जायेगा!!

 
   
 
 
