गुमसुम बैठी हो…. क्या सोच रही हो.?
पत्नी बोली- नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, बस….कुछ दिनों से मुझे यह चिंता हो रही है कि….
आखिर क्या कसर रह गई मेरी कोशिशों में…..जो शादी के इतने सालों बाद भी तुम…..
मुस्कुरा लेते हो.?
2.
संता (पहलवान से)- तुम एक बार में
कितने आदमियों को उठा सकते हो?
पहलवान- 5 को
संता- बस…. तुमसे अच्छा तो मेरा मुर्गा है जो….
सुबह पूरे मोहल्ले को उठा देता है
3.
80 साल के बुड्ढे को जज ने डांटते हुए कहा-
शर्म नहीं आती….. इस उम्र में लड़की छेड़ते हो?
कोई 20 साल के जवान तो हो नहीं…. जो माफ कर दिया जाए बुड्ढे ने जज को देखा और बोला कि…
हुजूर…. जब लड़की छेड़ी थी तब 18 साल का ही था
वह तो तारीख पे तारीख लगते लगते इतनी उम्र हो गई
4.
शादी के बाद सोनम सहेली से मिली
सहेली- क्या बात है
शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो.? सोनम- क्या बताऊं यार….
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और
ना करूं तो कमबख्त सास फूल जाती है
5.
कुछ कॉलेज की लड़कियों ने….कॉलेज प्रशासन के खिलाफ स्ट्राइक रख दी
लड़के भी उनका साथ देने लगे
लड़कियां बोलीं- हमारी मांगे
पीछे से लड़के बोले- सिंदूर से भरो फिर लड़की बोलीं- जो हमसे टकराएगा
लड़के बोले- पतिदेव कहलाएगा
