Type Here to Get Search Results !

aapka daant nikaona padega...आपका दांत निकालना पड़ेगा...


1.
ज्योतिषी - तुम्हारी कुंडली में बहुत धन है।

लड़का - अब यह बताइए कुंडली से बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें?

2.
लड़की वाले - हमें लड़का पसंद नहीं है।

लड़के के घरवाले - जी यह पसंद तो हमें भी नहीं है, अब क्या
करें घर से निकाल दें क्या?

3.
दांत का डॉक्टर - आपका दांत निकालना पड़ेगा
क्योंकि ये सड़ चुका है।

पप्पू - हां तो कितने पैसे लगेंगे?

दांत का डॉक्टर - बस 200 रुपये लगेंगे।

पप्पू - 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो,
निकाल तो मैं खुद लूंगा।

4.
टीचर - अच्छा बताओ फल कौन कौन से होते हैं?

स्टूडेंट - बनाना, एप्पल, मेंगो वगेरह।

टीचर - और बताओ...

बच्चा - बस और सब बढ़िया...
ऊपर वाले की कृपा है...
आप बताओ क्या हाल चाल?

5.
एक महिला समोसे को खोलकर अंदर
का मसाला खा रही थी।

किसी ने पूछा - आप पूरा समोसा 
क्यों नहीं खा रहीं?

औरत बोली - मैं बीमार हूं डॉक्टर 
ने बाहर की चीज खाने से मना 
किया हुआ है। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.