Type Here to Get Search Results !

khandani gundagardi kb tk chalegi...खानदानी गुंडागर्दी कब तक चलेगी...

1.
बच्चा - पापा, जैसे आप मुझे मारते हो
क्या दादाजी भी आपको मारते थे? 

पिता - हां बेटा।

बच्चा - तो ये खानदानी गुंडागर्दी कब तक चलेगी।

2.
मंदिर में संता - हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो?

भगवान - क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए?

संता - भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो।

3.
आदमी अपने घर में सिर्फ दो ही कारणों से खुश होता है।

जब बीवी "नई" हो

या

बीवी "नहीं" हो।


4.
पति - तुमने तो सुबह कहा था कि रात के खाने में दो ऑप्शन होंगे। लेकिन यहां तो सिर्फ एक ही सब्जी दिख रही है...

पत्नी - (शांत स्वर में) ऑप्शन दो ही है...

1 - खाना है तो खाओ
2 - नहीं तो रहने दो।


5.
मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली-
मैं जा रही हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे।

बस उसी दिन से पति दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...

कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है... मतलब
नहीं जाना है।

6.
संता बंता रात को सड़क पर घूम रहे थे।

संता - बहुत गर्मी है यार...

बंता - हां, दिन होता तो कहीं
छांव में बैठ जाते।
   
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.