रामू - ये बैंक से पैसा क्यों नहीं निकल रहा है?
   
मैनेजर - बैंक में पैसे नहीं है।
रामू - क्यों नहीं है? जब भी आओ तो पैसे रहता 
ही नहीं है।
मैनेजर - शांति से बात करो।
रामू - बुलाओ कहा है शांति बुलाओ तो?
2.
मोटू - जब गर्लफ्रेंड नाराज हो जाए तो उसे मनाने के लिए  
क्या करना चाहिए?
पतलू - उसकी आधार कार्ड वाली तस्वीर को भी नाइस 
पिक बोल देना बस काम पूरा।
3.
बच्चा - पापा हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं।
पापा - तुम्हें कैसे पता?
बच्चा - उनके बच्चे ने सिक्का निगल लिया,
उसकी मम्मी का रो-रो कर बुरा हाल है।
4.
डॉक्टर (मरीज से) - तुम्हारा लिवर एंलार्ज हो गया है।
मरीज - इसका मतलब अभी और व्हिस्की पीने की जगह है।
5.
एक पागल - अपने हाथ में सिगरेट छुपाते हुए बोला
बताओ मेरे हाथ में क्या छुपा है?
दूसरा पागल - रेल गाड़ी, मैंने देख लिया।
पहला पागल - तुम्हें कैसे पता चला?
दूसरा पागल - मैंने धूंआ निकलता देख लिया।
6.
संता - आज सुबह मेरे मन में विचार आया...
बंता - क्या?
संता - आज कुछ तूफानी करते हैं, बस फिर क्या
साइकिल निकाली और पेट्रोल भराने चले गए।

 
   
 
 
