भिखारी - बाबूजी आप मुझे 150 रुपये
देकर मेरी मदद कीजिए। मैं अपने परिवार
से बिछुड़ गया हूं।
संता - पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी - मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
विज्ञापन
2.
एक लड़का दूसरे लड़के से 
कहता है - तूने मेरी गर्लफ्रेंड को  
प्रपोज क्यों किया?
लड़के ने मस्त जवाब दिया - 
जब तक लड़की कुंवारी है, न
तुम्हारी है, न हमारी है, सरकारी है।
3.
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे। 
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
4.
पति पत्नी से - तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी - मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति - इसी बात का तो डर लगा रहता है। 
5.
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।
6.
शिक्षक - बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी?
संता - हां सर...
शिक्षक - तो बताओ कब? 
संता - जब वैलेंटाइन डे और रक्षाबंधन एक ही दिन होगा।

 
   
 
 
