संता- खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था...
 
बंता- यह क्या है?
संता- मेरी महबूबा है।
बंता- मगर ये तो खाली पेपर है।
संता- हां, आजकल बोलचाल बंद है।
2.
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लालची महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
3.
एक सुंदर लड़की पढ़ाई में कमजोर थी।
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी !!
4.
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!
5.
पप्पू- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
गप्पू- गूगल डार्लिंग
पप्पू- ये कैसा नाम हुआ।
गप्पू- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।

 
   
 
 
